नई दिल्ली, अगस्त 4 -- ऑटो कंपोनेंट्स इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी पूजा प्रिसिशन इंजीनियरिंग की शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री हुई है। IPO में कंपनी के शेयर का दाम 301 रुपये था। पूजा प्रिसिशन इंजीनियरिंग के शेयर मंगलवार को BSE में 470 रुपये पर लिस्ट हुए हैं। यानी, लिस्टिंग के साथ ही शेयरधारकों को हर शेयर पर 169 रुपये का फायदा हुआ है। कंपनी का मार्केट कैप भी 915 करोड़ रुपये के पार जा पहु्ंचा है। पूजा प्रिसिशन इंजीनियरिंग का आईपीओ दांव लगाने के लिए 28 जुलाई 2026 को खुला था और यह 30 जुलाई तक ओपन रहा। लिस्टिंग के बाद और उछल गए कंपनी के शेयरशानदार लिस्टिंग के बाद पूजा प्रिसिशन इंजीनियरिंग (Poojaa Precision Engg.) के शेयर और उछल गए हैं। कंपनी के शेयर 4 पर्सेंट से अधिक की तेजी के साथ 489.90 रुपये पर जा पहुंचे हैं। आईपीओ से पहले प्रमोटर और प्रमोटर ग्र...