नई दिल्ली, सितम्बर 18 -- वीगालैंड डिवेलपर्स की शेयर बाजार में अच्छी शुरुआत हुई। कंपनी के शेयर शुक्रवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में 10 पर्सेंट के उछाल के साथ 154 रुपये पर लिस्ट हुए। वीगालैंड डिवेलपर्स के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 7.86 पर्सेंट के प्रीमियम के साथ 151 रुपये पर लिस्ट हुए हैं। आईपीओ में कंपनी के शेयर का दाम 140 रुपये था। वीगालैंड डिवेलपर्स के पब्लिक इश्यू का टोटल साइज 210 करोड़ रुपये तक का था। लिस्टिंग के बाद लुढ़क गए वीगालैंड डिवेलपर्स के शेयरलिस्टिंग के बाद वीगालैंड डिवेलपर्स (Veegaland Developers) के शेयरों में मुनाफावसूली देखने को मिली है। कंपनी के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में 5 पर्सेंट के लोअर सर्किट के साथ 146.30 रुपये पर पहुंच गए हैं। वहीं, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में वीगालैंड डिवेलपर्स के शेय...