जमशेदपुर, मार्च 15 -- युद्ध से उत्पन्न एलपीजी गैस संकट के कारण इंडक्शन स्टोव की मांग बढ़ गई है। इससे न सिर्फ कीमत बढ़ गई है, बल्कि कई जगह आउट ऑफ स्टॉक हो गया है। कई ब्रांडेड इंडक्शन तो समाप्त हो गए हैं। वहीं लोकल ब्रांड वाले इंडक्शन की भी मांग बढ़ गई है। 18 सौ रुपये में बिकने वाले इंडक्शन 24 सौ रुपये में बिक रहे हैं। वहीं, ब्रांडेड इंडक्शन की कीमत 28 सौ से 45 सौ तक है, लेकिन वह भी नहीं मिल रहा है। इलेक्ट्रॉनिक्स और किचन वेयर के थोक विक्रेता रंजीत रथ ने कहा कि पहले एक महीने में मुश्किल से 20 इंडक्शन की बिक्री होती थी, लेकिन अभी दो दिन में 35 इंडक्शन की बिक्री हो गई। पूरे बाजार में इंडक्शन खासकर ब्रांडेड तो आउट ऑफ स्टॉक हो गया है। लोकल ब्रांड की भी बाजार में खूब मांग हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...