नई दिल्ली, अगस्त 14 -- बीगॉस (BGauss) इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्युफैक्चरर्स ने अपने 'EV Pop' लाइन-अप में नया OoWah MAX Plus स्कूटर लॉन्च किया है, जो मौजूदा OoWah EX से ऊपर की कैटेगरी में आएगा। कंपनी का कहना है कि इस स्कूटर का डिजाइन और फीचर्स शहर में आने-जाने को आसान बनाने के लिए तैयार किए गए हैं। यह मॉडल पहली बार EV खरीदने वालों और युवाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है। MAX प्लस में भी कंपनी की PMSM हब मोटर का इस्तेमाल किया गया है, जिसकी पीक पावर 2.4kWh (लगातार 1.5kWh) है, लेकिन इसमें बड़ी 3kWh LFP बैटरी दी गई है। बाजार में इसका मुकाबला, ओला S1, एथर रिज्टा, टीवीएस ऑर्बिटर जैसे मॉडल से होगा। ARAI के अनुसार, यह बैटरी 145km की रेंज देती है और इसे घर पर चार्ज करने के लिए निकाला जा सकता है। साइज बढ़ने के बावजूद, इसकी टॉप स्पीड 60kmph ही रखी गई है...