बाजार में आम की बढ़ी रौनक, बैंगनफली आम 60 रुपये किलो
गाजीपुर, मई 28 -- खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। गर्मी बढ़ने के साथ ही फलों के राजा आम ने बाजारों में अपनी आमद दर्ज करा दी है। इन दिनों सैदपुर की मंडियां आम की खुशबू से महक रही हैं। बाजार में विजयवाड़ा और उड़ीसा से आने वाले बैंगनफली व दशहरी आम की अच्छी आवक शुरू हो गई है, जिससे खरीदारों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। फल कारोबारियों के मुताबिक इस समय दशहरी आम करीब 120 रुपये प्रति किलो बिक रहा है, जबकि विजयवाड़ा का बैंगनफली आम 50 से 60 रुपये प्रति किलो तक ग्राहकों को उपलब्ध है। कारोबारियों का कहना है कि फिलहाल आम की आवक सीमित है, लेकिन अगले 10 दिनों में उत्पादन बढ़ने के साथ कीमतों में कमी आने की संभावना है। फल विक्रेताओं ने बताया कि बैंगनफली आम का उपयोग सबसे अधिक जूस बनाने में किया जाता है। वहीं जल्द ही बाजार में लंगड़ा, चौसा और सफेदा जैसी लोकप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.