झांसी, अप्रैल 18 -- झांसी (मऊरानीपुर)। कोतवाली मऊरानीपुर थाना क्षेत्रन्तर्गत शनिवार सुबह मेन बाजार में छह दुकानों में भीषण आग लग गई। धुआं और करीब 20-30 फीट ऊंची उठती लपटों से आसपास इलाका दहल उठा। दमकल कर्मियों ने डेढ़ घंटे मशक्कत से आग पर काबू पाया। लेकिन, तब तक दुकानों में भरा किराना, बैग, बेल्ट, जूता-चप्पल, चश्मा, घड़ी सहित अन्य का अनुमानित करीब 30 से 40 लाख का सामान जलकर राख हो चुका था। पुलिस-प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मुख्य बाजार में मऊरानीपुर निवासी अम्बिका नामदेव की चश्मा, बेल्ट, बैग की दुकान हैं। इन्हीं से सटी बल्लू कटारे की प्लास्टिक, राजेश अग्रवाल की जनरल स्टोर, रानू सौदागर की घड़ी, बेल्ट, चश्मा, इकबाल सौदागर की इलेक्ट्रॉनिक्स व अब्दुल रहमान की जूते-चप्पल की दुकानें हैं। यह भी पढ़ें- बाजार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.