नई दिल्ली, अप्रैल 25 -- पोर्शे (Porsche) ने बीजिंग के ऑटो चाइन 2026 में इवेंट में केयेन कूप इलेक्ट्रिक (Cayenne Coupe Electric) को पेश कर दिया है। पोर्शे केयेन कूप इलेक्ट्रिक तीन ड्राइव वर्जन में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। पोर्शे का कहना है कि उसने इस मॉडल के लिए ऑर्डर भी शुरू कर दिए हैं। केयेन कूप इलेक्ट्रिक में 911 से जुड़ी एक रूफ लाइन का इस्तेमाल किया गया है। A-पिलर से लेकर पीछे तक की विंडस्क्रीन और बॉडी SUV से अलग हैं। पोर्शे का कहना है कि यह आकार हवा के प्रतिरोध को कम करने में मदद करता है। इस कार का ड्रैग मान 0.23 है, जबकि SUV का 0.25 है। कंपनी का कहना है कि इससे WLTP रेंज 18Km तक बढ़ सकती है, जो वर्जन पर निर्भर करता है। वहीं, सिंगल चार्ज पर इसकी रेंज 669Km तक जाती है। केयेन कूप इलेक्ट्रिक का डायमेंशनकेयेन कूप इलेक्ट्रिक की बिना मिरर...