बाजार में अचानक गिरे युवक की मौत
मऊ, मई 25 -- नदवासराय। घोसी कोतवाली क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत गंगुवाबारी के सोहिलपुर गांव निवासी 35 वर्षीय संतोष पुत्र सुदामा चौहान की रविवार की दोपहर खड़े-खड़े अचानक गिरने से नदवासराय बाजार में मौत हो गई। जिसकी सूचना पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस बाबत चौकी प्रभारी मदन गुप्ता ने बताया कि मृतक के अचानक मौत के कारणों का पता अस्पताल से जांच रिपोर्ट आने के बाद ही लग सकेगा। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.