चतरा, फरवरी 26 -- चतरा प्रतिनिधि चतरा में होली पर्व को लेकर बाजारों में धीरे-धीरे रौनक बढ़ने लगी है। अब होली का खुमार लोगों में साफ दिखने लगा है। सुबह से शाम तक खरीदारों की आवाजाही दिख रही है, हालांकि अभी मुख्य रूप से बच्चों के कपड़ों की खरीदारी अधिक हो रही है। दुकानदारों का कहना है कि जैसे-जैसे होली नजदीक आएगी, बड़े ग्राहकों की संख्या भी बढ़ेगी और बाजार पूरी तरह गुलजार हो जाएगा। इस वर्ष चार मार्च को होली मनायी जाएगी, जिसको लेकर लोगों में उत्साह अभी से नजर आने लगा है। बाजार में खास तौर पर कुर्ता-पायजामा की मांग अधिक देखी जा रही है। रेडीमेड कपड़ों के व्यापारियों का कहना है कि त्योहार के दौरान पारंपरिक परिधानों की बिक्री हर साल बढ़ती है, और इस बार भी वही रुझान दिख रहा है। चावला इंटरप्राइजेज के संचालक सतपाल सिंह ने बताया कि फिलहाल बाजार ने पूरी रफ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.