लोहरदगा, फरवरी 26 -- लोहरदगा, संवाददाता। होली का त्योहार नजदीक आते ही बाजार होलियाना होने लगा है। निकाय चुनाव के रिजल्ट के साथ ही बाजार पूरी तरह लोहरदगा होली के रंग में रंग जाएगा। होली को ले शहर का कपड़ा बाजार होली के रंगों में रंग गया है। इस साल चार मार्च को होली मनायी जाएगी, लेकिन त्योहार से करीब दो हफ्ते पहले ही बाजारों में रौनक नजर आने लगी है। सुबह से लेकर देर शाम तक खरीदारों की भीड़ दुकानों पर पहुंच रही है। होली बाजार में सबसे अधिक मांग कुर्ता-पायजामा की देखी जा रही है। युवाओं के बीच सफेद कुर्ता-पायजामा के साथ रंगीन गमछा और स्टाल का ट्रेंड बना हुआ है। वहीं बच्चों और महिलाओं के लिए भी रंग-बिरंगे कपड़ों की नई डिजाइन बाजार में उतारी गई है। कई दुकानों में कॉटन, लिनन और हैंडलूम के कुर्तों की खास कलेक्शन सजाई गई है। कपड़ा दुकानदारों के अनुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.