बाजार निकली युवती रास्ते मे हुई लापता
बहराइच, अगस्त 11 -- बहराइच, संवाददाता। बहराइच जिले के खैरीघाट थाने के एक गांव निवासनी 20 वर्षीय युवती सोमवार को घर से बाजार जाने को कहकर निकली थी। काफी समय बीतने के बाद भी वह घर नही आई। तो चिंतित परिजनों ने उसे सभी संभावित जगहों पर तलाश किया। तलाश में उसका कोई सुराग नही लगा। जिस पर परिजनों ने तीन लोगों को नामजद कर केस दर्ज कराया गया है। पुलिस ने अपहत युवती व नामजद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। दरअसल युवती की तलाश में पता चला कि युवती के साथ गांव का ही एक युवक देखा गया था। यही नही गांव के दो और युवक युवती को ले जाते देखे गए थे। अब यह तीनों युवक गांव में नही देखे जा रहे है। पुलिस हर बिंदु पर तहकीकात कर रही है। युवकों के मोबाइल नम्बर खंगाले जा रहे है। एसएचओ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि तहकीकात की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.