बाजार टांड़ में 10 दिनी ताजदारे करबला कॉन्फ्रेंस आज से
गुमला, जून 16 -- गुमला । मुख्यालय के बाजार टांड़ स्थित गौसिया मोती मस्जिद के समीप जमात रज़ा ए मुस्तफा गुमला के तत्वावधान में 10 दिवसीय जलसा ताजदारे करबला कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम 17 जून से 26 जून तक चलेगा। जलसा का आयोजन प्रत्येक दिन रात्रि 9 बजे से 12 बजे तक होगा। आयोजन समिति के सदर गुलाम सरवर खान रज़वी (बबलू) ने बताया कि कॉन्फ्रेंस में बाहर से कई उलेमा-ए-किराम शामिल होंगे और लोगों को धार्मिक व सामाजिक संदेश देंगे। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह भी पढ़ें- कुंदरकी में यौमे शहादत पर हुई फैज़ाने फारूक़े आज़म कॉन्फ्रेंस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.