पीलीभीत, फरवरी 25 -- पीलीभीत। थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम कल्याणपुर नौगवा निवासी लाला राम पुत्र कोमिल प्रसाद ने गजरौला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि 22 फरवरी को शाम छह बजे वह बाजार जा रहा था। रास्ते में गांव के ही करन, कपिल, प्रदीप, सरोज ने उसके साथ गालीगलौज की। विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। आरोपी शराब के नशे में थे। आसपास के लोगों के एकत्र हो जाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.