रामपुर, फरवरी 5 -- शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हजरतपुर निवासी कल्पना ने शिकायत पत्र देकर बताया कि वह अपनी मां सुमन के साथ किसी काम से तोपखाना चौराहे पर जा रही थीं। जैसे ही वह घर से निकलकर गली से बाहर आई तभी मोहल्ले में रहने वाले भूरा व उसकी पत्नी पुष्पा ने दोनों को रोक लिया। पुष्पा आरोप लगाने लगी कि वह लोग उसके पति को बदनाम कर रही हैं। कल्पना के अनुसार उसने विरोध करते हुए कहा कि यह गलत आरोप है। इसके बाद भी दोनों भड़क गए और झगड़ा करने लगे। आरोप है कि अचानक दोनों ने उन पर हमला कर दिया। मारपीट कर मां को घायल कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दंपति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.