रामपुर, जनवरी 31 -- घरेलू सामान लेने बाजार जा एक महिला को रास्ते में रोककर कुछ युवकों ने अश्लील हरकतें कीं और विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर चार लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर उनमें दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, नगर के एक मौहल्ले की रहने वाली एक महिला का कहना है कि बीते गुरुवार की शाम वह घरेलू सामान खरीदने के लिए बाजार की ओर जा रही थीं। रास्ते में पहले से खड़े मौहल्ला साहूकारा निवासी तालिब, तैय्यब, आशु और नदीम ने उन्हें घेर लिया और अश्लील हरकतें व कमेंट किए। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की। शोर सुनकर आस-पास के लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इसके बाद पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी, जिसे पुलिस ने दर्ज कर लिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.