गुमला, अप्रैल 16 -- बसिया, प्रतिनिधि । थाना क्षेत्र के टांगर टोली गांव में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। जहां 16 वर्षीय छात्रा बिरसमुनी कुमारी की कीटनाशक सेवन से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार बुधवार को कुम्हारी में लगने वाले साप्ताहिक बाजार जाने के लिए छात्रा ने अपनी मां से पैसे मांगे थे। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण मां पैसे देने में असमर्थ रही। इससे आहत होकर छात्रा ने कथित रूप से कीटनाशक का सेवन कर लिया।परिजनों द्वारा आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- किशोरी को लगा करंट, हालत गंभीर घटना ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। ग्रामीणों के अनुसार छात्रा पढ़ाई में भी अच्छी थी। घटना के ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.