गढ़वा, जून 15 -- गढ़वा। मेराल थाना क्षेत्र के मेराल निवासी रिजवान अंसारी सड़क हादसे में घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिजवान ने बताया कि वह मेराल बाजार की ओर जा रहा था। उसी दौरान रास्ते में तेज गति से आ रहे एक मोटरसाइकिल सवार ने उसे टक्कर मार दी। घटना के बाद मोटरसाइकिल सवार मौके से फरार हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने उसे संभाला और उपचार के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। यह भी पढ़ें- अज्ञात मोटरसाइकिल की टक्कर से किशोर घायल यह भी पढ़ें- मोटरसाइकिल दुर्घटन में एक घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...