हल्द्वानी, जून 5 -- प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। बरेली रोड से एक 22 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। धानमील, बरेली रोड निवासी महिला ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि उनकी 22 वर्षीय बेटी बीते 26 मई को सुबह 11 बजे बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली थी। जब वह देर शाम तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों के यहां खोजबीन की। लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लग सका। कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...