रुडकी, जनवरी 7 -- भगवानपुर। क्षेत्र निवासी एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों की तलाश के बाद भी जब युवती का कुछ पता नहीं चल सका तो पीड़िता की मां ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई है। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी 20 वर्षीय पुत्री किसी काम से भगवानपुर गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों ने हर संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद उन्होंने पुलिस को तहरीर सौंपकर युवती की बरामदगी की गुहार लगाई है। उप निरीक्षक प्रदीप चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर युवती की गुमशुदगी दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...