बरेली, मई 26 -- भोजीपुरा। भोजीपुरा के कस्बा धौराटांडा की रहने वाली 24 वर्षीय युवती 21 मई की दोपहर बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन वह देर रात तक नहीं लौटी। परिजनों ने 21 से 24 मई तक संभावित स्थानों और रिश्तेदारियों में खोजते रहे, लेकिन युवती का कहीं पता नहीं चला। सोमवार को युवती ने अपने बहनोई को फोन करके बताया कि वह घर छोड़कर जा रही है। इसके बाद युवती के पिता ने भोजीपुरा थाने में तहरीर देकर बहेड़ी के दो युवकों के पर शक जाहिर करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...