फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 15 -- शमसाबाद । नगर के मोहल्ला मीरा दरवाजा निवासी अर्जुन कुमार की चार वर्षीय पुत्री घर से दुकान पर सामान खरीदने गई थी । दुकान से घर जाते समय थाना चौराहे के पास पंजाब चौराहे से फैजबाग की तरफ जा रहे ट्रैक्टर से टक्कर हो गई । टक्कर लगने के दौरान चालक ने बचाने का प्रयास किया जिससे बच्ची हल्की चुटहिल हो गई। घटना के बाद चालक सड़क पर ही ट्रैक्टर छोड़ कर मौके से फरार हो गया। घटना से थाना चौराहे पर दुकानदारों की भीड़ लग गई। सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे और बच्ची को उपचार के लिये सामुदायिक स्वस्थ केंद्र ले गए। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर थाने ले गई । पिता घायल बच्ची का इलाज करवाकर घर चले गए । इस दौरान मुख्य मार्ग पर जाम जैसी स्थिति बनी रही ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.