नोएडा, मार्च 10 -- बाजार गई महिला की चेन चोरी नोएडा। सर्फाबाद गांव निवासी राणा प्रताप ने सेक्टर-113 थाने में एफआईआर दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह परिवार संग रहते हैं। वह सोमवार को पत्नी संग बाजार गए थे। वहां पर उनकी पत्नी की सोने की चेन किसी ने चोरी कर ली। उन्होंने चेन को आसपास ढूंढा, लेकिन वह नहीं मिली। राणा प्रताप ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।-----कार की टक्कर से बाइक सवार घायलनोएडा। दिल्ली के बटला हाउस निवासी अनीस खान ने सेक्टर-39 थाने में एफआईआर दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह 22 जनवरी की शाम 4.30 बजे सेक्टर-104 से बाइक द्वारा अपने घर जा रहे थे। वह सेक्टर-104 की ट्रैफिक लाइट के पास रुके थे तभी पीछे से एक यूपी नंबर की कार के चालक ने उन्हें टक्कर मार दी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.