बहराइच, मार्च 18 -- बहराइच, संवाददाता। जैतापुर बाजार जाने को निकली किशोरी का रास्ते में अपहरण कर लिया गया। अपहृता के परिजनों ने उसे सभी संभावित जगहों पर तलाशा। उसका कोई सुराग नहीं लगने पर परिजनों में उसके जीवन को लेकर बैचेनी छाई हुई है। पीड़िता मां ने अपहरण की धाराओं के तहत केस दर्ज कराया है। किसी को नामजद नही कराया गया है। बौंड़ी थाने के एक गांव निवासनी 17 वर्षीय बेटी 11 मार्च को दोपहर में लगभग 1:30 बजे घर से जैतापुर बाजार जाने को निकली थी। जब शाम तक वह घर नही आई। तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। परिजनों ने बेटी की तलाश में इलाका छान मारा। उसका कोई सुराग नही लगा। पीड़िता मां ने थाने में अपहरण की धाराओं के तहत केस दर्ज कराया है। किशोरी का पुलिस नही तलाश पा रही है। जिसके चलते परिजनों में बेटी के साथ अनहोनी की आशंका से बैचेनी बनी हुई है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.