नई दिल्ली, दिसम्बर 17 -- Delhi Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को पत्र लिखकर चिंता जताई है। सीटीआई ने मांग की है कि दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और राजस्थान की सरकारों के साथ एक इमरजेंसी बैठक बुलाई जाए, क्योंकि दिल्ली-एनसीआर के प्रदूषण से मुक्ति केवल दिल्ली सरकार के हाथ में नहीं है। सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि राजधानी में एयर क्वालिटी 'गंभीर' श्रेणी में पहुंच चुकी है, जिसकी वजह से लोग बाजारों में आने से बच रहे हैं। उन्होंने बताया कि जहां पहले एनसीआर से रोज 3 से 4 लाख लोग खरीदारी के लिए दिल्ली आते थे, अब यह संख्या घटकर करीब 1 लाख रह गई है। यह भी पढ़ें- वर्क फ्रॉम होम, ईवी स्टेशन, वाहन बैन... नोएडा में प्रदूषण रोकने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.