नई दिल्ली, मई 11 -- टाटा ग्रुप की दिग्गज कंपनी टाइटन के शेयर सोमवार को बाजार खुलते ही धड़ाम हो गए हैं। टाइटन कंपनी के शेयर सोमवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 7 पर्सेंट से अधिक की गिरावट के साथ 4151.40 रुपये पर जा पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को हैदराबाद में पब्लिक इवेंट में एक अपील की, जिसके बाद टाइटन समेत तमाम ज्वैलरी कंपनियों के शेयर लुढ़क गए। प्रधानमंत्री मोदी ने नागरिकों से शादियों के लिए अगले एक साल तक सोना खरीदने से बचने की अपील की है। दिग्गज निवेशक रेखा झुनझुनवाला का टाइटन पर बड़ा दांव है। टाइटन के शेयरों में आई तेज गिरावट का असर रेखा झुनझुनवाला की दौलत पर पड़ा है। एक झटके में 1700 करोड़ रुपये घट गई रेखा झुनझुनवाला की दौलतदिग्गज इनवेस्टर रेखा झुनझुनवाला के पास टाइटन कंपनी के 4,71,84,470 शेयर हैं। टाइटन के शेयर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.