बाजार खरीददारी करने आई महिला गायब
हमीरपुर, अगस्त 2 -- बिवांर, संवाददाता। ननद के साथ बाजार खरीददारी करने आई महिला गायब हो गयी। ननद के परिजनों को जानकारी देने पर ससुर ने बहू के गायब हो जाने की थाने में तहरीर दी है। थाना ललपुरा के मोराकांदर गांव के रामचंद्र निषाद ने थाना में तहरीर देकर बताया कि पुत्र भरत कुमार की शादी चार साल पहले डांडीपुर गांव में हुई थी। शनिवार को बहू अपनी ननद के साथ छानी गांव के बाजार खरीदारी करने आई थी। कपड़ा की खरीदारी कर बहु सिर में दर्द होने की बात कहते हुए बस स्टॉप में बैठ गई। ननद उसको बस स्टॉप में बैठे हुए कपड़ों के झोला को रखकर सब्जी खरीदने चली गई। ननद के वापस 1:00 बजे करीब आने पर उसको भाभी गायब मिली जबकि कपड़ा से भरा झोला उसी जगह में रखा था। तलाश करने पर कोई पता न चलने पर उसने परिजनों को जानकारी दी।पुत्री के साथ आए रामचंद्र ने बहू के गायब हो जाने की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.