मेरठ, मार्च 20 -- चांद रात पर शहर के प्रमुख बाजारों में जबरदस्त कारोबार हुआ। कपड़े, जूते-चप्पल, मेवे, दूध, इत्र और सजावटी सामान की जमकर बिक्री हुई। मीना बाजार में चूड़ियां खूब खनकीं। चांद रात में आधी रात बाद तक बाजारों में रौनक रही। रोजा इफ्तार के बाद नमाज अदा करके ईद की खरीदारी के लिए प्रमुख बाजारों में भीड़ उमड़ पड़ी। बाजार सूत्रों की माने तो ईद उल फितर का त्योहार करीब 300 करोड़ से ज्यादा का व्यापार दे गया। ईद के लिए महिलाओं ने नए डिजाइन के सूट और बच्चों के लिए ट्रेंडी कपड़े खरीदे, जबकि पुरुषों ने कुर्ता-पायजामा और पठानी सूट पसंद किए। दुकानदारों की मानें तो इस बार पिछले सालों के मुकाबले 30 फीसदी तक महंगाई का असर था, लेकिन बीतों सालों के बिक्री के रिकॉर्ड टूट गए। दूसरी ओर, सूखे मेवे, सेवईं और किराना सामान की दुकानों पर भी भीड़ रही। ड्राई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.