घाटशिला, अप्रैल 14 -- मुसाबनी। मुसाबनी बाजार में कार्यरत सफाई कर्मियों को न्यूनतम मजदूरी और आवश्यक सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। इसे लेकर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता शमशेर खान के नेतृत्व में उपायुक्त को संबोधित एक ज्ञापन अंचल कार्यालय में सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि सफाई कर्मियों को न तो तय मजदूरी मिल रही है और न ही उनकी सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम हैं। कहा गया है कि बाजार में लगभग 500 दुकानें हैं और सफाई के लिए 8 कर्मियों को प्रतिदिन घंटों काम करना पड़ता है। इसके एवज में उन्हें मात्र 2 हज़ार से 2500 रुपये प्रति माह का भुगतान होता है, जो न्यूनतम मजदूरी मानक से काफी कम है। यह भी पढ़ें- 6 मांगों को लेकर सफाईकर्मियों ने किया प्रदर्शन इसके अलावा उन्हें मास्क, दस्ताने जैसे जरूरी सुरक्षा उपकरण भी उपलब्ध नहीं कराए जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.