कौशाम्बी, अप्रैल 17 -- कोखराज थाना क्षेत्र के नियामतपुर गांव की बानो बीबी ने बताया कि उसका 14 साल का बेटा मो. आमिर उर्फ अब्बास 15 अप्रैल को समदा बाजार जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसी के बाद संदिग्ध दशा में लापता हो गया। खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं लगने पर पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा कायम कर किशोर की तलाश शुरू कर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...