उरई, अप्रैल 20 -- उरई, संवाददाता। शहर का मुख्य बाजार शहीद भगत सिंह चौराहे पर इन दिनों बंदरों और दुकानदारों के लिए मौत का जाल बना हुआ है। बाजार के बीचों-बीच से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाई-टेंशन लाइन आए दिन बेजुबानों की जान ले रही है। आए दिन बंदर इन तारों की चपेट में आकर नीचे गिर रहे हैं जिससे न केवल बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है, बल्कि नीचे मौजूद दुकानदारों और ग्राहकों के सिर पर भी हर वक्त खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय अंशु, निखिल, विवेक रंजन गुप्ता, अनुरुद्ध पांडे,संजय आदि दुकानदारों का कहना है कि तारों का जाल इतना नीचे है कि बंदर उछल-कूद करते समय आसानी से इसकी चपेट में आ जाते हैं। यह भी पढ़ें- सड़क किनारे क्षतिग्रस्त पड़ा हुआ बिजली का खम्भा करंट लगते ही जोरदार धमाका होता है और बंदर झुलसकर सीधे दुकान के सामने या सड़क पर गिरते हैं। इस दृश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.