उरई, अप्रैल 20 -- ​उरई, संवाददाता। शहर का मुख्य बाजार शहीद भगत सिंह चौराहे पर इन दिनों बंदरों और दुकानदारों के लिए मौत का जाल बना हुआ है। बाजार के बीचों-बीच से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाई-टेंशन लाइन आए दिन बेजुबानों की जान ले रही है। आए दिन बंदर इन तारों की चपेट में आकर नीचे गिर रहे हैं जिससे न केवल बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है, बल्कि नीचे मौजूद दुकानदारों और ग्राहकों के सिर पर भी हर वक्त खतरा मंडरा रहा है। ​स्थानीय अंशु, निखिल, विवेक रंजन गुप्ता, अनुरुद्ध पांडे,संजय आदि दुकानदारों का कहना है कि तारों का जाल इतना नीचे है कि बंदर उछल-कूद करते समय आसानी से इसकी चपेट में आ जाते हैं। यह भी पढ़ें- सड़क किनारे क्षतिग्रस्त पड़ा हुआ बिजली का खम्भा करंट लगते ही जोरदार धमाका होता है और बंदर झुलसकर सीधे दुकान के सामने या सड़क पर गिरते हैं। इस दृश...