नवादा, अप्रैल 29 -- वारिसलीगंज को दो वर्ष पहले नगर पंचायत से अपग्रेड कर नगर परिषद का दर्जा दे दिया गया। लेकिन अधिकारियों की उदासीनता के कारण लोगों को जाम की समस्या से राहत नहीं मिल रहा है। दुकानदारों व आम यात्रियों को राहत दिलाने के लिए अधिकारियों द्वारा किसी प्रकार की पहल नहीं किए जाने के कारण आम लोगों को सड़क पार करने में भारी फजीलत झेलनी पड़ती है।
जाम की समस्या खासकर वारिसलीगंज का मुख्य चौक जयप्रकाश चौक से स्टेट बैंक तक दोनों तरफ ई-रिक्शा और फल-सब्जी का ठेला वालों का कब्जा रहता है। जिस कारण कभी-कभी जयप्रकाश चौक को पैदल पार करना भी मुश्किल भरा काम होता है। बावजूद प्रशासन सब कुछ जानते हुए भी अवैध कब्जा हटाने के बजाय मौन धारण किए हुए है। जिस कारण आम लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। बता दें कि सड़क के दोनों ओर के दुकानदार दुकान के आगे की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.