बाजार के पास कूड़े के ढेर से परेशानी
नोएडा, मई 16 -- ग्रेटर नोएडा, रूपल राठी। सेक्टर गामा-दो में साफ सफाई न होने से लोग परेशान हैं। लोगों का आरोप है कि लगातार प्राधिकरण से शिकायत की जाती है, लेकिन कोई समाधान नहीं होता। मार्केट के पास कचरा का ढेर लगा रहता है। सेक्टर में रहने वाले विनोद ने बताया कि सेक्टर में लगातार गंदगी बढ़ती जा रही है। प्राधिकरण के कर्मचारियों द्वारा साफ सफाई में लापरवाही बरती जा रही है। कर्मचारी तीन से चार दिन के लिए गायब हो जाते हैं, जिससे सेक्टर में जगह-जगह कचरा का ढेर लगा शुरू हो जाता है। मार्केट के पास सबसे अधिक समस्या होती है। इसके साथ ही, पार्क में अन्य स्थानों पर भी कचरा पड़ा रहता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.