बाजार की सड़क पर हुआ अतिक्रमण
बगहा, जून 4 -- बगहा,हमारे संवाददाता। रामनगर नगर परिषद क्षेत्र के न्यू मार्केट में सड़क पर कथित अतिक्रमण को लेकर स्थानीय लोगों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में दर्जनों स्थानीय निवासियों ने अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन देकर सार्वजनिक रास्ते को अतिक्रमणमुक्त कराने की गुहार लगाई है। आवेदन में कहा गया है कि भगत सिंह चौक के पश्चिम स्थित न्यू मार्केट में सरकार द्वारा दोनों ओर दुकानों तथा बीच में लगभग आठ फीट चौड़ी पीसीसी सड़क और राहगीरों के आवागमन के लिए रास्ते का निर्माण कराया गया था। आरोप है कि कुछ लोगों ने मनिहारी की दुकानें स्थायी रूप से सड़क पर लगा ली हैं, जिससे आम लोगों और दुकानदारों के आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है। यह भी पढ़ें- शहर में अतिक्रमण हटवाया, 18 हजार जुर्माना वसूला स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क के किनारे दुका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.