आजमगढ़, मई 4 -- बिलरियागंज। थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा ने कहा कि पुलिस और व्यापारी एक दूसरे की कड़ी है। एक दूसरे के सहयोग से ही व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चलती हैं। उन्होंने कहा की बाजार के सभी प्रमुख स्थान की तत्परता पूर्वक निगरानी कर रहे हैं। जहां भी समस्या है, वहां पुलिस बल की अतिरिक्त व्यवस्था की जाएगी। बाजार में सड़क के किनारे अतिक्रमण और ग्राहकों के गलत तरीके से वाहन खड़ा करने को लेकर व्यापारियों से सहयोग करने की बातें कहीं। व्यापारियों ने अनावश्यक चालान काटने, जाम की समस्या से अवगत कराया। इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष विशाल जायसवाल, व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष अमित कुमार गुप्ता, रामबुझ गुप्ता, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, आदित्य नारायण वर्मा, सभासद श्रवण मोदनवाल, विनय मोदनवाल, फैसल आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.