बाजार की जरूरतों से जुड़े अनुसंधान: प्रो. मेधेकर
रांची, अगस्त 21 -- रांची, विशेष संवाददाता। केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड (सीयूजे) के अर्थशास्त्र व विकास अध्ययन विभाग तथा अनुसंधान एवं विकास प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को 'नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) रिसर्च इनिशिएटिव 2.0' विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता कुलपति प्रो. सारंग मेधेकर ने की। कार्यक्रम में सीयूजे के शिक्षकों, शोधार्थियों, विद्यार्थियों और वित्तीय क्षेत्र के विशेषज्ञों ने भाग लिया। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. सारंग मेधेकर ने अकादमिक जगत और वित्तीय बाजार के बीच निरंतर संवाद की आवश्यकता रेखांकित की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से शोध को बाजार की वास्तविक व्यावहारिक जरूरतों से जोड़ा जा सकता है, जिससे शोधार्थियों को प्रामाणिक आंकड़ों की उपलब्धता और उनके बेहतर विश्ले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.