नई दिल्ली, अगस्त 14 -- सैंडविच हो, बर्गर हो या फिर गरमागरम टोस्ट. ऊपर से चीज की एक स्लाइस मिल जाए तो खाने का मजा ही बदल जाता है। लेकिन हर बार बाजार से चीज का पैकेट खरीदना जरूरी नहीं है। अगर घर में दूध है, तो आप उससे चीज स्लाइस बनाने की कोशिश कर सकते हैं। सबसे मजेदार बात यह है कि इसे बनाना उतना मुश्किल है नहीं, जितना पहली बार सुनने में लगता है। ना बहुत सारी चीजों की जरूरत पड़ती है और ना ही ज्यादा मेहनत। सही तरीके से बनाने पर चीज स्लाइस अच्छी तरह सेट होगी और इसे अपनी पसंद के हिसाब से यूज भी कर पाएंगे। बच्चों के टिफिन से लेकर शाम के स्नैक तक, यह कई चीजों में काम आ सकती है। तो अगर घर पर चीज बनाने का मन है, तो इस आसान रेसिपी को जरूर ट्राई करें।चीज स्लाइस बनाने के लिए क्या चाहिए? 1 लीटर लो-फैट मिल्क 2 से 3 बड़े चम्मच सिरका या नींबू का रस 1 छोटा...