नई दिल्ली, अप्रैल 14 -- Multibagger Stocks: पिछले एक साल के दौरान घरेलू शेयर बाजारों में काफी उठा-पटक देखने को मिली है। लेकिन इस दौरान कई कंपनियों ने शानदार रिटर्न दिया है। निफ्टी500 स्टॉक में से 7 कंपनियां ऐसी हैं जिनके शेयरों की कीमतों में 150 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। मार्केट की मौजूदा परिस्थितियों का इन कंपनियों पर कोई असर नहीं दिखा है। बता दें, पिछले एक साल में निफ्टी50 में 4 प्रतिशत और निफ्टी500 में 7 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। 1-GE Vernova T&D India इस इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट बनाने वाली कंपनी के शेयरों की कीमतों में बीते एक साल में 207 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। वहीं, तीन साल में यह स्टॉक 2866 प्रतिशत और 5 साल में 3494 प्रतिशत का रिटर्न देने में सफल रहा है। कंपनी के शेयरों का 52 वीक हाई 1 अप्रैल को 4344 रुपये रहा है। यह...