पूर्णिया, फरवरी 25 -- बाजार आए व्यक्ति की मौत, मछलीपट्टी में फैली दहशत भवानीपुर, एक संवाददाता। मंगलवार को बाजार के काम से आए एक व्यक्ति की भीड़-भाड़ वाले इलाके में अचानक मौत हो जाने से पूरे बाजार क्षेत्र में दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया। मृतक की पहचान नक्षत्र ऋषि (65 वर्ष) के रूप में हुई है, जो शहीदगंज पंचायत अंतर्गत भंगड़ा वार्ड 11 निवासी भादो ऋषि के पुत्र थे। जानकारी के अनुसार नक्षत्र ऋषि मंगलवार को लगभग साढ़े चार बजे बाजार पहुंचे थे। बाजार के भीड़-भाड़ वाले मछली पट्टी क्षेत्र में अचानक उनके नाक, मुंह एवं कान से खून निकलने लगा और वह मौके पर ही गिर पड़े। स्थानीय लोग जब तक कुछ समझ पाते और सहायता के लिए आगे आते, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना से मछली पट्टी सहित पूरे बाजार क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही भवानीपुर थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.