भागलपुर, अप्रैल 4 -- सुल्तानगंज। बाजार आई महिला गुरुवार की शाम एक वाहन के धक्का से गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला के गोद में छोटी बच्ची थी। जो महिला को धक्का लगने से गोद से फेंका गई। जिससे बच्ची बाल-बाल बच गई। इधर घायल महिला को परिजन प्राइवेट में इलाज कराने लेकर चले गए। स्थानीय लोगों ने बताया वाहन सड़क किनारे लगी बाइक में धक्का मार दिया। जो बाइक दुकान में खड़ी महिला पर गिरी जिससे बाइक भी क्षतिग्रस्त हुआ और महिला भी घायल हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...