औरैया, मार्च 23 -- कुदरकोट, संवाददाता। थाना क्षेत्र के कुदरकोट में एक महिला के लापता होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। ग्राम रठा निवासी कुशुमा देवी 21 मार्च को कुदरकोट बाजार खरीदारी के लिए आई थीं, लेकिन इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटीं। परिजनों के अनुसार, कुशुमा देवी के तीन बच्चे हैं और उनके अचानक गायब होने से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों में काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष अमर बहादुर सिंह ने बताया कि महिला की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है और उसकी तलाश के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में जांच पड़ताल कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...