कटिहार, जून 7 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि अप्रैल से लेकर जून माह आम व लीची के मिठास को लेकर जाना जाता है l इस बार मुजफ्फरपुर, नवगछीया, थाना बिहपुर, पश्चिम बंगाल से स्थानीय बाजार में लीची नहीं पहुँच पाया l जिले में लीची की खेती 233 एकड़ में ही होती है l एक तो लीची की कम पैदावार होती है वहीं गुणवत्ता भी नहीं रहती है l स्थानीय व्यापारी भी दूसरे स्थानों से आने वाली लीची पर ही निर्भर रहते हैं l शहर का न्यू मार्केट, बड़ा बाजार सहित जिले का अन्य मुख्य हाट बाज़ार अप्रैल से जून अंत तक लीची की खरीद बिक्री को लेकर गुलजार रहता था l न्यू मार्केट में ही देर रात तक लीची का बाज़ार सजा रहता था l इस बार लीची की आवक कम होने से भाव भी आसमान छू रहा है l 250 से 300 रुपये प्रति सैकड़ा की दर से लीची मिल रहा है l बाहर से आने वाले लीची की तरह मिठास नहीं होने और आकार ...