बाजारों से अतिक्रमण हटाकर सौंदर्यीकरण की तैयारी
नई दिल्ली, मई 30 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम प्रशासन ने राजधानी के प्रमुख बाजारों के सौंदर्यीकरण की योजना बनाई है। योजना के पहले चरण में बाजारों से अतिक्रमण हटाए जाएंगे। इसके निर्देश अफसरों को दिए जा चुके हैं। इसके बाद बाजारों में सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू होगा। इसके साथ ही नए शौचालय भी बनाए जाएंगे। नगर निगम प्रशासन के मुताबिक, दिल्ली के सभी प्रमुख बाजारों की दीवारों में रंग-बिरंगी पेंटिंग बनाने के कार्य शुरू कर दिए गए हैं। जल्द अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। निगम प्रशासन ने रोहिणी, राजौरी गार्डन, कमला नगर मार्केट, लक्ष्मी नगर मार्केट, लाजपत नगर मार्केट, चांदनी चौक और नजफगढ़ मार्केट में सबसे पहले सौंदर्यीकरण का लक्ष्य रखा है। यह भी पढ़ें- बाजारों से अतिक्रमण हटाकर सौंदर्यीकरण की तैयारी इन प्रमुख बाजारों के आसपास स्ट्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.