सुल्तानपुर, जून 28 -- धनपतगंज, संवाददाता। थाना क्षेत्र की बाजारों में स्पीड ब्रेकर न होने से जरा सी चूक राहगीरों के लिए जानलेवा बनती जा रही है। शनिवार शाम मार्ग दुर्घटना में घायल शिक्षिका की मौत के बाद बाजारों में स्पीड ब्रेकर की मांग तेजी से उठने लगी है। शनिवार शाम विकास खण्ड कूरेभार के प्राथमिक विद्यालय कुदारन गलिबहा में तैनात अध्यापिका नीरज विद्यालय से बाइक से वापस आ रही थी कि धनपतगंज में तेज रफ्तार जीप की चपेट में आ जाने से गम्भीर रूप से घायल हो गयी। घायल अवस्था मे स्थानीय सरकारी चिकित्सालय से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। अचानक घटी घटना से ग्रामीणों में रफ्तार का भय साफ नजर आ रहा है। कूरेभार हलियापुर मार्ग के निर्माण के बाद वाहनों की बढ़ी रफ्तार से आये दिन हो रही घटनाओं का प्रमुख कारण है। लोगों क...