फरीदाबाद, मार्च 16 -- नूंह। शहर के बाजार में बैंक सहित भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे ताकि अपराध को नियंत्रित किया जा सके और अपराधियों को समय रहते पकड़ा जा सके। सोमवार को पुलिस महानिरीक्षक कानून एवं व्यवस्था कुलदीप सिंह ने नूंह जिले का दौरा करने के बाद अधिकारियों की समीक्षा बैठक में यह आदेश दिए। लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित बैठक में जिले के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार, सहायक पुलिस अधीक्षक आयुष यादव, विभिन्न क्षेत्रों के डीएसपी और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में जिले की कानून व्यवस्था की स्थिति और अपराध से जुड़े मामलों की विस्तार से समीक्षा की गई।पुलिस महानिरीक्षक ने चोरी, लूट और साइबर अपराध के मामलों में आई कमी पर नूंह पुलिस की सराहना की। उन्होंने पशु-तस्करी, पशु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.