मुरादाबाद, मार्च 14 -- ईद की खरीदारी के लिए शनि बाजार में जबरदस्त भीड़ उमड़ने और ट्रैक्टर ट्राली तथा गन्ना लदे ओवरलोडेड ट्रक गुजरने से पूरे दिन जाम लगा रहा। पुलिस ने कई घंटे के प्रयास करने के बाद कुछ देर के लिए जाम खुलवाया लेकिन फिर से जाम लग गया। शनि बाजार शरीफ नगर - सुरजन नगर हाईवे के किनारे लगता था लेकिन नगर पालिका परिषद प्रशासन और एसडीएम प्रीति सिंह ने पुलिस की मदद से इस बाजार को मुस्लिम इंटर कॉलेज छात्रावास के निकट शिफ्ट कराया था लेकिन कुछ ही हफ्ते के बाद यह बाजार खिसक कर सुरजन नगर शरीफ नगर हाईवे के निकट पहुंच गया और तभी से जाम लगना शुरू हो गया।ईद का त्योहार नजदीक होने की वजह से शनि बाजार में नगर और देहात क्षेत्र की महिलाओं की भारी भीड़ पहुंची, जिससे हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस अथक प्रयास कर किसी तरह कुछ देर के लिए जाम खुलवा ...