मेरठ, अप्रैल 14 -- अक्षय तृतीया को लेकर पुलिस ने बाजारों में सुरक्षा बढ़ा दी है। सादे कपड़ों में पुलिस टीम को बाजारों में निगरानी के लिए लगाया गया है। अक्षय तृतीया पर शहर सर्राफा बाजार और सदर सर्राफा में खरीदारी होती है। इसी दौरान पुलिस बनकर लोगों से ठगी करने वाले ईरानी गैंग के सदस्य भी सक्रिय हो जाते हैं। ये गिरोह खुद को पुलिस बताकर सर्राफ कारोबारियों से चेकिंग के नाम पर सोने के जेवरात ठग लेते हैं। इसके अलावा भी पूर्व में कई घटनाएं हो चुकी हैं। हाल ही में एक सर्राफ का 12 लाख रुपये का कैश भी बावरिया गैंग से जुड़ी महिलाओं ने चोरी कर लिया था, जिन्हें गुरुग्राम से गिरफ्तार किया था। यह भी पढ़ें- शहर के स्वर्ण व्यवसाय केंद्रों पर करें पुलिस की तैनाती ऐसे में दोनों सर्राफा बाजार में सुरक्षा के इंतजाम कराए जा रहे हैं। सर्राफा बाजार में सीसीटीवी ...