उरई, फरवरी 27 -- कालपी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय वृम्ह तिवारी के निर्देश की अगुवाई में नगर के भीड़-भाड़ वाले इलाको में चैंकिंग अभियान चलाया गया। रमजान शरीफ तथा होली पर्व को दृष्टिगत रखते हुये कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी, एसआई उदय प्रताप सिंह, टरनंनगंज चौकी इंचार्ज सुरेश चंद्र, महिला सिपाहियों आदि ने भीड़ भाड़ वाले मुन्ना फुल पावर बाईपास चौराहे मे चैकिंग अभियान चलाया। महिला सिपाहियों ने सरकारी नंबरों जैसे महिला हेल्पलाइन नंबर 181, वूमेन पावर लाइन नंबर 1090, आपातकालीन नंबर 112, स्वास्थ्य सेवा नंबर 102, एम्बुलेंस नंबर 108, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1067, के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। वरिष्ठ उपनिरीक्षक उदय प्रताप सिंह ने बताया कि शासन की नीतियों के अनुरूप चैकिंग अभियान निरंतर चलता...