हाथरस, जनवरी 29 -- हाथरस। नगर पालिका परिषद और प्रशासन द्वारा शहर में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान चलाकर की जा रही कार्रवाई जारी है। बुधवार को एसडीएम सदर राजबहादुर सिंह के नेतृत्व में तालाब चौराह, घंटाघर और घासमंडी में अतिक्रमण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जेसीबी से कच्चे-पक्के अतिक्रमण को हटवाया गया। टीम ने अतिक्रमणकारियों का सामान जब्त किया। इस दौरान घासमंडी में अतिक्रमणकारियों की टीम से नोक-झोंक भी हुई। इसे लेकर वहां हंगामा भी हुआ। एसडीएम सदर राजबहादुर और अधिशासी अधिकारी नगर पालिका रोहित सिंह के नेतृत्व में बुधवार को पुलिसबल के साथ शहर के तालाब चौराह, घंटाघर, घासमंडी अभियान चलाकर अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान जेसीबी से सड़क , फुटपाथ ओर नाले पर रखे खोखे, स्ट्रीट फूड के काउंडर, वाहन, गाड़ियां, बोर्ड आदि को हटवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.