बाजारों में धड़ल्ले से बिक रहा मिलावटी सामान
गंगापार, मार्च 1 -- होली का पर्व नजदीक आते ही एक ओर जहां लोग उत्साह के साथ खरीदारी में जुटे हैं, वहीं दूसरी ओर मिलावटखोर सक्रिय हो गए हैं। त्योहार के मौके पर अधिक मुनाफा कमाने के लिए बाजारों में मिलावटी खोवा, मिठाई, बेसन और मैदा की बिक्री धड़ल्ले से की जा रही है। ग्रामीण अंचलों की दुकानों पर बिना जांच के खाद्य सामग्री बेची जा रही है, जिससे उपभोक्ताओं की सेहत पर खतरा मंडरा रहा है। करछना समेत साधुकुटी, बेला चौराहा, घटवा, भड़ेवरा, वीरपुर, पचदेवरा डीहा, बसही, बराव, कौवा, अकोढ़ा और रामकपुरा बाजारों में मिलावटी सामान की खुलेआम बिक्री की शिकायतें सामने आ रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम त्योहार के समय सक्रिय होने का दावा तो करती है, लेकिन ग्रामीण बाजारों में छापेमारी न होने से मिलावटखोर बेखौफ हैं।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.